पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला: आंगन में खेल रही 4 साल की आरुषि को उठा ले गया गुलदार, मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार के हमले ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर खांड्यूसैंण के पास वजली गांव में घर के आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची आरुषि को गुलदार उठाकर ले गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो घर से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद हुआ। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी का घेराव कर वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

घर के आंगन में खेल रही थी बच्ची, अचानक झपटा गुलदार

जानकारी के मुताबिक, वजली गांव में आरुषि देर शाम अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले गया।

बताया जा रहा है कि आरुषि के सात वर्षीय भाई आर्यन ने अपनी आंखों के सामने गुलदार को उसकी बहन पर हमला करते हुए देखा। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए बच्ची की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद घर से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में आरुषि का शव बरामद हुआ।

गांव के बीचोंबीच घर के आंगन से बच्ची को गुलदार द्वारा उठा ले जाने की घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में कुछ देर पहले तक बच्ची की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है।

विधायक राजकुमार पोरी का घेराव, महिलाओं ने जताया आक्रोश

घटना की सूचना मिलने पर पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। हालांकि, गुलदार के हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने विधायक का घेराव कर विरोध जताया। इस दौरान कुछ महिलाएं विधायक की गाड़ी पर भी चढ़ गईं।

ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से गुलदार दिखाई दे रहे हैं और लोगों पर हमलों की घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे ग्रामीणों के लिए अपने ही गांव में रहना मुश्किल हो गया है।

महिलाओं ने कहा- गांव में एक साथ दिखाई देते हैं दो गुलदार

ग्रामीण महिलाओं परमेश्वरी रावत और सुषमा सजवाण समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि गांव में आए दिन गुलदार दिखाई देते हैं। कई बार घरों के आसपास एक साथ दो-दो गुलदार नजर आते हैं। महिलाओं के मुताबिक, घटना वाले दिन भी गांव में दो गुलदार दिखाई दिए थे।

ग्रामीणों का कहना है कि अब उनके बच्चे घर के आसपास भी सुरक्षित नहीं हैं। बच्चों को बाहर खेलने भेजने में भी डर लगता है और हर समय किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

दूसरी बालिका पर भी हमले की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार, आरुषि पर हमला करने के दौरान गुलदार ने गांव की एक अन्य बालिका पर भी हमला करने की कोशिश की। हालांकि, बालिका समय रहते घर के अंदर चली गई और शोर मचाने लगी। इसके बाद गुलदार वहां से भाग गया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। साथ ही, जरूरत पड़ने पर नियमानुसार उसे शूट करने की कार्रवाई करने की मांग भी उठाई है।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पौड़ी की एसडीओ आयशा बिष्ट के मुताबिक, सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में गुलदार के खतरे से निपटने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

अपनी राय कमेंट में बताएं।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 10 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला