देवभूमि के गौरव के 26 वर्ष… शौर्य, साहस और बलिदान को शत-शत नमन!

उत्तराखण्ड राज्योत्सव पर भराड़ीसैंण में भव्य रैतिक परेड का आयोजन, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मान-प्रणाम ग्रहण

अमर शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों को नमन कर मुख्यमंत्री ने जवानों के अनुशासन, शौर्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की

हमारे लोगों के DNA में हार मानना ही नहीं लिखा है… पहाड़ों के हौसले और उत्तराखण्ड की इच्छाशक्ति को माननीय मुख्यमंत्री ने किया नमन

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन, भराड़ीसैंण में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर सर्वप्रथम राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने चमोली पुलिस, ITBP, IRB, होमगार्ड के जवानों एवं NCC के छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड की मधुर एवं देशभक्तिपूर्ण धुनों के बीच प्रस्तुत भव्य रैतिक परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया तथा परेड का निरीक्षण किया। अनुशासन, एकरूपता और शानदार कदमताल के साथ जवानों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया।

रैतिक परेड के प्रथम कमांडर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा रहे। उन्होंने अपनी बुलंद आवाज, प्रभावशाली कमांड एवं कुशल नेतृत्व से परेड को शानदार तरीके से संचालित किया। उनके नेतृत्व में जवानों ने पूरे जोश, उत्साह और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समारोह की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों, उनके परिजनों एवं आश्रितों को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने रैतिक परेड में प्रदर्शित उत्कृष्ट अनुशासन, भव्यता एवं शानदार प्रदर्शन के लिए सभी जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अमर शहीदों, राज्य आंदोलनकारियों एवं जननायकों के त्याग और संघर्ष को नमन किया तथा उत्तराखण्ड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के संकल्प को दोहराया।

कहा कि जब हम उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 26 वर्षों की यात्रा को पीछे मुड़कर देखते हैं, तो हमें गौरव की अनुभूति होती है। हमारा राज्य अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विकास की एक लंबी यात्रा तय कर चुका है। प्रदेशवासियों ने हर संकट का सामना धैर्य, साहस और दृढ़ संकल्प के साथ किया है तथा हर परिस्थिति में मजबूती से खड़े रहे हैं। हमारे पहाड़ों ने हमें सिखाया है कि रास्ते कितने भी कठिन क्यों न हों, अटूट इच्छाशक्ति और मजबूत हौसलों के आगे हर चुनौती छोटी पड़ जाती है। हमारे लोगों के डीएनए में हार मानना ही नहीं लिखा है।

उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस निशान मिलने पर जवानों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस निशान’ (President’s Police Colour) प्राप्त होने पर सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस बल के 26 वर्षों के अथक परिश्रम, समर्पण, अनुशासन एवं जनसेवा का परिणाम है। यह उपलब्धि प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए गौरव का विषय है और आने वाली पीढ़ियों को भी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा देती रहेगी।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जनपद चमोली श्री भरत चौधरी, विधायक कर्णप्रयाग श्री अनिल नौटियाल, विधायक थराली श्री भूपाल राम टम्टा, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद श्री रामचंद्र गौड़, उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद श्री हरक सिंह नेगी, उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग श्री प्रेम सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख गैरसैंण श्रीमती रवीना रावत, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लिमिटेड श्री गजेंद्र सिंह रावत, प्रदेश मंत्री भाजपा श्री सतीश लखेड़ा, जिला महामंत्री भाजपा चमोली श्री अरुण मैठाणी, जिला महामंत्री भाजपा श्री विनोद कनवासी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोपेश्वर श्री संदीप रावत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौचर श्री संदीप नेगी, अध्यक्ष नगर पंचायत गैरसैंण श्री मोहन मंडारी, सदस्य कार्यसमिति भाजपा श्री विनोद नेगी, सदस्य राज्य औद्योगिक परिषद श्री सुरेंद्र सिंह नेगी, अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा श्री देव सिंह नेगी, जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला