उत्तराखंड में भूकंप के दो झटके, आधे घंटे के भीतर दो बार डोली चमोली की धरती

चमोली: हिमालयी राज्य उत्तराखंड में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली जिले में आधे घंटे के भीतर दो बार धरती हिली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, पहले भूकंप की तीव्रता 4.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई, जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड रही।

सुबह 10:21 बजे आया 4.1 तीव्रता का भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, चमोली में सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर 4.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है। इसका केंद्र जोशीमठ से 19 किलोमीटर दक्षिण में था।

आधे घंटे के भीतर फिर लगे भूकंप के झटके

पहले भूकंप के करीब आधे घंटे बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर चमोली में दोबारा भूकंप आया। इस बार इसकी तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। इसका केंद्र जोशीमठ से 24 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में बताया गया है।

अफगानिस्तान और तिब्बत में भी भूकंप

चमोली में भूकंप के बाद पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी धरती हिली। सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर काबुल से 312 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके दर्ज किए गए।

इसके कुछ ही देर बाद सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर तिब्बत में 3.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। इससे पहले तिब्बत में सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर भी 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

मणिपुर में भी सुबह आया भूकंप

आज सुबह पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की राजधानी इंफाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई।

13 नवंबर को पिथौरागढ़ में आया था भूकंप

गौरतलब है कि इससे पहले 13 नवंबर को भी उत्तराखंड में भूकंप आया था। उस दौरान पिथौरागढ़ जिले में धरती हिली थी और भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई थी। लगातार भूकंप के झटकों से हिमालयी क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला