देहरादून: राज्य स्थापना के रजत उत्सव पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत

देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड के रजत महोत्सव (25वीं वर्षगांठ) के ऐतिहासिक अवसर पर रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखण्ड पहुंचीं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य, आध्यात्मिक ऊर्जा, समृद्ध संस्कृति, शौर्य और गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण देवभूमि उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति महोदया का आगमन पूरे प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के ‘रजत उत्सव’ को प्रदेश की जनता बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ मना रही है।

राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय उत्तराखण्ड प्रवास पर हैं। इस दौरान वह उत्तराखण्ड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी और राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में भी सम्मिलित होंगी। साथ ही देहरादून के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का उनका प्रस्तावित कार्यक्रम है।

प्रदेश सरकार ने राष्ट्रपति के स्वागत को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की हैं। राजधानी देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शहर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।

राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य की उपलब्धियों और विकास की दिशा में मजबूत संदेश देता है। उत्तराखण्डवासी इस पूरे प्रवास को ऐतिहासिक उत्सव के रूप में देख रहे हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने