रजत जयंती उत्सव: राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे, विधानसभा में विशेष सत्र की शानदार शुरुआत

देहरादून। उत्तराखंड राज्य गठन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को देहरादून स्थित विधानसभा भवन में विशेष सत्र आहूत किया गया। सत्र की शुरुआत देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति के साथ हुई, जिसे देखने के लिए सभी की निगाहें सदन की ओर टिकी रहीं।

विधानसभा भवन को इस ऐतिहासिक अवसर पर दुल्हन की तरह सजाया गया था। भवन के मुख्य द्वार से लेकर सदन परिसर तक फूलों और रंग-बिरंगे सजावटी तत्वों ने इस महत्वपूर्ण दिन को और खास बना दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे राज्य की गौरवशाली यात्रा का जीवंत प्रदर्शन सदन की दीवारों पर सजा हो।

पारंपरिक वेशभूषा में विधायक, नजर आई वसुधैव कुटुंबकम की झलक

सत्र में पहुंचे सभी विधायकों की मौजूदगी में चारों ओर उत्साह और गर्व का माहौल था। खास बात यह रही कि कई विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की पारंपरिक वेशभूषा में विधानसभा पहुंचे, जिसने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दर्शाया।

विशेष तौर पर महिला विधायकों ने अपने पारंपरिक पहनावे में सदन में उपस्थिति दर्ज कराई, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रहीं। पहाड़ी परंपराओं की झलक दिखाते ये पहनावे राज्य की पहचान को और अधिक निखारते नजर आए।

ऐतिहासिक पल, नई ऊर्जा

इस खास सत्र के दौरान उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा पर चर्चा की गई और आने वाले वर्षों के लिए नई योजनाओं और लक्ष्यों पर बात हुई। रजत जयंती वर्ष को जनता की भागीदारी के साथ यादगार बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जारी है।

उत्तराखंड की जनता के लिए यह दिन गौरव का क्षण रहा, जब एक युवा राज्य अपनी उपलब्धियों के साथ भविष्य की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर दिखाई दे रहा है।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 20 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें