मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा: पिता की मौत, 14 वर्षीय बेटा गंभीर घायल – 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक

मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मसूरी में पेंट-पुताई का काम करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में गलोगी के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ पूरे क्षेत्र में मातम फैल गया है।

112 पर सूचना, पुलिस-एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

112 नंबर के माध्यम से दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोल्हू खेत चौकी पुलिस, राजपुर थाना की टीम और आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

हादसे वाली जगह पर सड़क किनारे पुश्ते का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नहीं है।

जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो बाइक (नंबर UK 07-AB-7926) खाई में गिरी हुई थी। बेटा बाइक से छिटककर ऊपर पहाड़ी पर ही फंसा मिला, जबकि पिता नीचे गहरी खाई में गिर गए थे।

स्थानीय लोगों की मदद से बचाई गई बच्चे की जान

पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बच्चे को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

वहीं फायर सर्विस मसूरी और एसडीआरएफ की टीमों ने कठिन प्रयासों के बाद नीचे गिरे व्यक्ति तक पहुंच बनाई। उसे मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान —

अशफाक अहमद (40 वर्ष)

पुत्र — फारूक अहमद

निवासी — रायपुर अधोवाला, जैन प्लॉट, देहरादून

घायल बच्चे का नाम —

फैजान अहमद (14 वर्ष)

जो मृतक अशफाक अहमद का बेटा है।

स्थानीयों की नाराज़गी: सुरक्षा दीवारें अधूरी

स्थानीय लोगों ने बताया कि गलोगी क्षेत्र में सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्य के दौरान कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारें और बैरियर अधूरे छोड़े गए हैं। जिसके कारण इस प्रकार के हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने