म्ही उत्तराखंडी छौं’ कार्यक्रम में छाया पहाड़ी परिधानों का आकर्षण, डीएम स्वाति भदौरिया बनीं केंद्र बिंदु

श्रीनगर (गढ़वाल): देवभूमि उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा और आभूषण हमेशा से महिलाओं की खूबसूरती और संस्कृति की पहचान रहे हैं। इसी विरासत की झलक बैकुंठ चतुर्दशी मेले के दौरान आयोजित ‘म्ही उत्तराखंडी छौं’ कार्यक्रम में देखने को मिली, जहां महिलाएं रंग-बिरंगे पहाड़ी परिधानों और आभूषणों में सजी-धजी नजर आईं।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया अपने पारंपरिक परिधान में विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्होंने पहाड़ी सांस्कृतिक परिधान के साथ मांग-टीका, गुलोबंद, झुमके और नथ पहनकर मंच पर पहुंचते ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। डीएम पूरी तरह ठेठ पहाड़ी संस्कृति में सराबोर दिखीं और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में छाई रही जिलाधिकारी

कार्यक्रम के तहत “स्वाणि नौनी, स्वाणु नौनु, द्वि झणां” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान और लोक-संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने स्वयं भी पारंपरिक पहाड़ी परिधान पहनकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मेयर नगर निगम श्रीनगर आरती भंडारी ने कहा कि “हमारी पारंपरिक वेशभूषा हमारी पहचान और हमारी विरासत है। इसे पहनना सिर्फ एक परिधान धारण करना नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व और अपनी जड़ों को सम्मान देना है।”

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे लोकसंस्कृति और पारंपरिक पहनावे के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश

गोला बाजार में आयोजित इस आयोजन में पार्षदों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को जगमगाया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आधुनिकता के दौर में भी अपनी जड़ों से जुड़े रहना और अपने पहाड़ी पहनावे पर गर्व करना समय की जरूरत है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने