पीएम मोदी 9 नवंबर को एफआरआई पहुंचेंगे, उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह की तैयारियां तेज

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को देहरादून दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी यहां प्रतिष्ठित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल एफआरआई में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिस और एसपीजी की टीमों ने कमान संभाल ली है। वहीं सजावट, मंच निर्माण और लॉजिस्टिक तैयारी भी अंतिम चरण में है।

राज्य की उपलब्धियों और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रस्तुति की व्यवस्था की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री यहां उत्तराखंड के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी कर सकते हैं।

रजत जयंती समारोह लेकर देहरादून में उत्साह का माहौल है और लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने को उत्सुक हैं।

9 नवंबर को एफआरआई — तैयार है इतिहास रचने के लिए! 

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने