उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर विवाद, बार काउंसिल के आदेश को नकारते हुए चुनाव अधिकारी नियुक्त ।

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाने को लेकर गुरुवार अपरान्ह बुलाई गई अधिवक्ताओं की आम सभा से ठीक पहले विवाद उत्पन्न हो गया। उत्तराखंड बार काउंसिल द्वारा राज्य के सभी बार एसोसिएशनों के चुनावों पर रोक लगाने का आदेश जारी किए जाने पर अधिवक्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई।

बार काउंसिल के आदेश की वैधता पर उठे सवाल

हाईकोर्ट बार सभागार में हुई अधिवक्ताओं की आम सभा में बार काउंसिल द्वारा जारी आदेश की वैधता पर गंभीर सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड बार काउंसिल का कार्यकाल दिसंबर 2024 में समाप्त हो चुका है। इसके अलावा उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व न्यायाधीश राजीव शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जा चुका है। ऐसे में अब वर्तमान अध्यक्ष को किसी भी प्रकार का आदेश जारी करने का कोई अधिकार नहीं है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि कोई तात्कालिक निर्णय लिया जाना आवश्यक होगा, तो वह आदेश केवल नियुक्त चुनाव अधिकारी द्वारा ही लिया जा सकता है।

इन तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट बार की आम सभा में नई कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस दौरान हाईकोर्ट बार के पूर्व सचिव कुर्बान अली को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर उनसे चुनाव संपन्न कराने के लिए एक कमेटी के गठन का आग्रह किया गया।

आम सभा से ठीक पहले जारी हुआ बार काउंसिल का आदेश

गौरतलब है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की गुरुवार दोपहर आम सभा आहूत की गई थी, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष और महासचिव को अपने कार्यकाल के कार्यों के साथ-साथ आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करना था। इसके बाद नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाने थे। लेकिन ठीक इससे पहले उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष की ओर से एक आदेश जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि बार काउंसिल का गठन मार्च से पूर्व होने के कारण अब बार एसोसिएशनों के चुनाव स्थगित किए जाएं।

इस आदेश पर हाईकोर्ट के अधिकांश अधिवक्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई और इसे पूरी तरह औचित्यहीन करार दिया।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने शुरू की चुनाव प्रक्रिया

बार काउंसिल के आदेश को नकारते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने का फैसला लिया और आम सहमति से कुर्बान अली को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया। आम सभा में वर्तमान पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं का कहना है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन एक स्वतंत्र इकाई है और वह विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत अपने चुनाव सम्पन्न कराएगी।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें