देहरादून: मोहब्बेवाला चौक पर बेकाबू सीमेंट ट्रक का कहर, पांच वाहन क्षतिग्रस्त, दुकानों में घुसा ट्रक ।

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह मोहब्बेवाला चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। आशारोड़ी की ओर से आ रहे सीमेंट से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। ट्रक एक के बाद एक पांच वाहनों को रौंदते हुए सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसा और मौके पर ही पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और जिन कारों में सवारियां फंसी हुई थीं, उन्हें बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस और सीपीयू की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहब्बेवाला चौक पर पहले से एक ट्रक बैक हो रहा था, जिसके कारण चौक पर अन्य छोटी गाड़ियां रुकी हुई थीं और जाम की स्थिति बनी थी। इसी दौरान आशारोड़ी की दिशा से तेज गति से आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया और जाम में खड़ी तीन कारों, एक ट्रक और एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के दौरान सीमेंट से भरे ट्रक की डीजल टंकी फट गई, जिससे सड़क पर डीजल लीक हो गया और आग लगने का खतरा पैदा हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त छोटे वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है और पलटे हुए ट्रक को हटाने के लिए हाइड्रा क्रेन की व्यवस्था की गई। इसके बाद यातायात को सामान्य करवा दिया गया।

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि सीमेंट से भरे ट्रक के चालक की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य वाहनों की सवारियों को भी हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जिस ट्रक ने दुर्घटना को अंजाम दिया है, उसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसा किस कारण से हुआ।

फिलहाल पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने