उत्तराखंड में सर्दी का प्रकोप बढ़ा: तीन पहाड़ी जिलों में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम काफी ठंडा रहने वाला है। इसकी वजह प्रदेश के तीन पहाड़ी जिलों में होने वाली बारिश और बर्फबारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने इन जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 13 दिसंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान भी जारी कर दिया है, जिसमें ठंड बढ़ने के आसार जताए गए हैं।

उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के तीन पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और चमोली जिले तथा कुमाऊं मंडल का पिथौरागढ़ जिला इसमें शामिल है। पूर्वानुमान के मुताबिक इन तीनों जिलों में 3,200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि यह असर सीमित इलाकों तक रहेगा, लेकिन इससे पूरे राज्य में शीत लहर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 13 दिसंबर तक का अपडेट दिया

मौसम विभाग ने राज्य के लिए अगले पांच दिनों का विस्तृत पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके अनुसार 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क रहने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके बाद आगामी 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड के शहरों का तापमान

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। धर्मनगरी हरिद्वार में अधिकतम तापमान देहरादून से मात्र 2 डिग्री अधिक यानी 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। उधम सिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उधम सिंह नगर की आर्थिक राजधानी काशीपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में अधिकतम तापमान देहरादून के बराबर 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने