दिल्ली में राहुल गांधी से गहन संवाद: एआईसीसी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक गौतम नौटियाल ने की मुलाकात

देहरादून: इन दिनों कांग्रेस नेताओं की पार्टी की आला कमान के साथ दिल्ली में लगातार बैठकें हो रही हैं, वहीं राजनीतिक मेल-मुलाकातों का दौर भी तेज़ है। इसी क्रम में ऋषिकेश निवासी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक गौतम नौटियाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

गौतम नौटियाल ने इस मुलाकात को एक औपचारिक भेंट से कहीं अधिक बताते हुए कहा कि यह लगभग चार घंटे का गहन और प्रेरणादायक संवाद था। उनके अनुसार इस बातचीत ने उनके राजनीतिक जीवन, सोच और जनसेवा की दिशा को नई परिभाषा दी है। उन्होंने कहा कि इस संवाद के माध्यम से उन्हें न केवल सीखने का अवसर मिला, बल्कि अपने भीतर की क्षमता, मन की स्थिरता और सत्य के मार्ग पर दृढ़ रहने की प्रेरणा भी प्राप्त हुई।

राहुल गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए गौतम नौटियाल ने कहा कि उनका व्यवहार अत्यंत सरल, सहज और प्रेरणादायक है। वे हर व्यक्ति के जीवन, संघर्ष और अनुभवों को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं, जो उन्हें एक संवेदनशील जननेता बनाता है। इस मुलाकात के दौरान सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

राहुल गांधी द्वारा हौसला बढ़ाने से खुश हैं गौतम नौटियाल

गौतम नौटियाल के मुताबिक, जब राहुल गांधी बैठक के हॉल में प्रवेश कर रहे थे, तो उन्हें यह एहसास हो रहा था कि देश के नेता प्रतिपक्ष सामने आने वाले हैं, लेकिन कुछ ही क्षणों में यह अनुभूति एक सहज और जुझारू व्यक्तित्व के साक्षात्कार में बदल गई। राहुल गांधी ने वहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति से हाथ मिलाते हुए संवाद की शुरुआत की और सभी के जीवन, विचारों एवं अनुभवों को गहराई से समझने का प्रयास किया।

गौतम नौटियाल ने सुनाया मीटिंग का अनुभव

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक गौतम नौटियाल ने बताया कि जुजुत्सु प्रशिक्षण के दौरान उन्हें राहुल गांधी एक शिक्षक और मार्गदर्शक के रूप में मिले। सत्र के बाद उन्होंने उत्तराखंड से जुड़े हर विषय पर गंभीर और अध्ययन आधारित चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी ने आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी व्यापक संवाद किया।

गौतम नौटियाल के अनुसार राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें सदैव आगे बढ़ते रहने, जनता के प्रति समर्पित रहने और संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी, जिससे वे बेहद उत्साहित और प्रेरित महसूस कर रहे हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने