बहुचर्चित धोखाधड़ी मामले में 50 हजार के इनामी समेत दो आरोपी गिरफ्तार, वर्षों से फरार चल रहे थे दोनों आरोपी

हरिद्वार में दो अलग-अलग धोखाधड़ी मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में दर्ज एक बहुचर्चित प्रकरण में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सीबीसीआईडी की टीम ने महाराष्ट्र से दबोचा, जबकि नगर कोतवाली पुलिस ने 15 साल से फरार एक अन्य आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र से पकड़ा गया 50 हजार का इनामी आरोपी

पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली में आरोपी अनिल कुमार तिवारी, निवासी ए-1597 एलआईजी आवास विकास कॉलोनी, हंसपुरम, थाना नौबस्ता, कानपुर (उ.प्र.) के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज था। आरोपी ने चिट्स एंड फंड के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

उसकी तलाश में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में दबिश दी जा रही थी। इसी सिलसिले में सीबीसीआईडी की टीम को 7 दिसंबर 2025 को महत्वपूर्ण सफलता मिली, जब महाराष्ट्र के ठाणे जिले के टीटवाला ईस्ट स्थित फ्लैट नंबर 205, बिल्डिंग नंबर-02, रिजेन्सी सर्वम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर हरिद्वार लाया गया और 9 दिसंबर को ज्वालापुर कोतवाली में दाखिल किया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में सीबीसीआईडी के निरीक्षक वेदप्रकाश थपलियाल, अपर उप निरीक्षक सुरेश स्नेही, सिपाही कर्मवीर सिंह और मनोज कुमार शामिल रहे।

15 साल से फरार आरोपी भी पकड़ाया

वहीं दूसरी ओर हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गौतम कुमार, निवासी प्रतापगंज (उ.प्र.), धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2009 में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, लेकिन वह लगातार अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा।

9 दिसंबर को पुलिस टीम ने चंदनपुर रहटा, अमरोहा (उ.प्र.) में दबिश देकर गौतम कुमार को पकड़ लिया। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

दोनों गिरफ्तारियां पुलिस की लगातार निगरानी और रणनीति का नतीजा बताई जा रही हैं।

Related Posts

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों…

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

देहरादून: राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुआ एक पुल फिर विवादों में आ गया है. प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित इस पुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 14 views
मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 19 views
देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 17 views
रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 19 views
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 11 views
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 12 views
कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई