देहरादून: नगर आयुक्त से विवाद के बाद निगम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, तालाबंदी से ठप हुआ कामकाज

देहरादून नगर निगम में मंगलवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस के पार्षद नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वार्ड नंबर 47 के कांग्रेस पार्षद रॉबिन की नगर आयुक्त से तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि पार्षद ने नगर आयुक्त पर काफी देर तक इंतजार कराने और फोन कॉल न उठाने का आरोप लगाते हुए कार्यालय में घेराव कर दिया।

पार्षदों का आरोप है कि नगर आयुक्त ने ऊंची आवाज में बात करने पर आपत्ति जताई और पार्षद को अपने कक्ष से बाहर जाने को कहा, जिससे विवाद और बढ़ गया। पार्षदों ने यह भी कहा कि उनके कई वार्डों में 70 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य प्रस्तावित हैं, लेकिन अब तक उन वार्डों को विकास कार्यों के लिए बजट जारी नहीं किया गया है।

इस घटना के बाद बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने निगम के सभी अनुभागों में तालाबंदी कर दी, जिससे देहरादून नगर निगम का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। कर्मचारी संघ का कहना है कि जब तक संबंधित कांग्रेस पार्षद नगर आयुक्त से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

नगर निगम कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि वे अपने सम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे। उनका आरोप है कि कुछ पार्षद अपनी मनमानी से अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम करवाना चाहते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

वहीं, कार्य बहिष्कार और तालाबंदी के चलते निगम से जुड़े तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल