विकासनगर-कालसी-चकराता मार्ग पर दो दर्दनाक सड़क हादसे, 3 की मौत, 5 घायल

विकासनगर: देहरादून जिले के विकासनगर–कालसी–चकराता मोटर मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुए दो भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसों की जांच की जा रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

चकराता क्षेत्र में इन दिनों बर्फबारी के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में चकराता घूमकर लौट रहे स्कूटी सवार दो युवकों को कालसी–चकराता मोटर मार्ग पर भूतिया घूम के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी सहिया के डॉक्टर संदीप और डॉक्टर सरिता धारिया ने बताया कि दोनों युवकों को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था और सिर में गंभीर चोटें होने के कारण उनकी मौत हुई है।

चकराता थानाध्यक्ष चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि कालसी–चकराता मोटर मार्ग पर अज्ञात वाहन द्वारा स्कूटी सवारों को टक्कर मारी गई थी। दोनों को सीएचसी सहिया पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

स्कूटी हादसे में मृतक

  1. राजेश सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी—सकरोल, कामला, देहरादून
  2. राजा पुत्र हरिश्चंद्र (उम्र 23 वर्ष), निवासी—ब्लॉक-21, कल्याणपुर, दिल्ली

अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक किशोर की मौत

वहीं, दूसरी घटना इसी मोटर मार्ग पर लाल पुल क्षेत्र में बडोई छानी के पास हुई। यहां कार संख्या DL 8 CBE 9132 अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खेतों की क्यारियों में जा गिरी। यह हादसा शाम करीब 6 बजे के आसपास हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और चकराता–कालसी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। कार में कुल छह लोग सवार थे, जो चकराता से घूमकर देहरादून लौट रहे थे।

कार हादसे में मृतक

  1. वंश चावला पुत्र तरुण चावला (उम्र 15 वर्ष), निवासी—संत नगर, दिल्ली

कार हादसे में घायल

  1. लीला कपूर पत्नी विशाल कपूर (उम्र 44 वर्ष), निवासी—संत नगर, दिल्ली
  2. शौर्य कपूर पुत्र विशाल कपूर (उम्र 17 वर्ष), निवासी—संत नगर, दिल्ली
  3. सृवज्ञा कपूर पुत्री विशाल कपूर (उम्र 10 वर्ष), निवासी—संत नगर, दिल्ली
  4. हेमा चावला पत्नी तरुण चावला (उम्र 41 वर्ष), निवासी—संत नगर, दिल्ली
  5. मोहित कपूर पुत्र दर्शन कपूर (उम्र 33 वर्ष), निवासी—संत नगर, दिल्ली

लगातार हो रही बर्फबारी और फिसलन भरे मार्गों के चलते प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और पहाड़ी मार्गों पर धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि मौसम को देखते हुए लापरवाही भारी पड़ सकती है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने