हल्द्वानी: लालकुआं में नशे में धुत ट्रक चालक का तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर; श्रद्धालुओं की कार क्षतिग्रस्त

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे 109 पर गुरुवार रात खनन सामग्री से लदे एक ट्रक ने जमकर तांडव मचाया। आरोप है कि नशे में धुत चालक ने बेकाबू होकर कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति पैदा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

ट्रक से कई वाहनों को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार तेल डिपो के पास ट्रक चालक ने सबसे पहले एक ऑटो (टेंपो) को टक्कर मारी। इसके बाद भी वह नहीं रुका और हाईवे पर ट्रक दौड़ाता रहा। कुछ दूरी पर उसने एक स्कॉर्पियो और बरेली नंबर की कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसी दौरान एक बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त कार में सवार लोग कैंची धाम से दर्शन कर दिल्ली और बरेली लौट रहे थे। हादसे में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सभी सुरक्षित हैं।

हाईवे पर लगा जाम, चालक हिरासत में

लगातार टक्करों के बाद स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रक को लालकुआं बाजार से पहले फ्लाईओवर के पास रुकवा लिया। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि होने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लौटानी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि पूर्व में भी इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने भी हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने