रुड़की: पिरान कलियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत; एक गंभीर

रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। वहीं दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ट्रक के नीचे घुसी बाइक

जानकारी के मुताबिक तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेडपुर चौक के पास एक ईंट-भट्टे के समीप पहुंचे, उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी।

हादसे में 28 वर्षीय शिवम और 26 वर्षीय सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय अमन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो चुका था।

घायल का चल रहा उपचार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमन यादव को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सरकारी अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों मृतक और घायल युवक मूल रूप से बनारस के निवासी बताए जा रहे हैं और वर्तमान में भगवानपुर में रह रहे थे।

पुलिस ने ट्रक किया कब्जे में

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पिरान कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है और एक का उपचार जारी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने