हरिद्वार : जन चौपाल में पहुंचे Pushkar Singh Dhami, खाट पर बैठकर सुनीं लोगों की समस्याएं, 70 बीघा भूमि दान की घोषणा से सब चौंके

हरिद्वार जनपद में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर सीधे जनता से संवाद किया। श्यामपुर क्षेत्र स्थित आर्यनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साधु-संतों और ग्रामीणों के बीच खाट पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में भाजपा के विधायक, पार्टी पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

हजारों लोग पहुंचे जन चौपाल में मुख्यमंत्री की जन चौपाल में जिले भर से हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले वे लोग, जो अपनी समस्याएं लेकर जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते, उनकी शिकायतें सीधे सुनने के लिए जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में चल रहे इन कार्यक्रमों के तहत अब तक 5 लाख से अधिक लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा चुके हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में समस्याओं का निराकरण भी किया जा चुका है।

सीमांत क्षेत्र की समस्याओं पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार जिले के सीमांत क्षेत्रों से किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए हैं। कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि मध्यकालिक और दीर्घकालिक समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि 17 दिसंबर से ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। अभी तक पांच लाख से ज्यादा लोग अपनी समस्याएं रख चुके हैं। इस अभियान को 20 दिनों के लिए आगे बढ़ाया गया है। बिजली, पानी, लाभार्थी योजनाओं और प्रमाण पत्रों से जुड़ी समस्याओं का घर-घर जाकर समाधान किया जा रहा है।

चारधाम यात्रा और कुंभ 2027 की तैयारियां

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष यात्रा निर्धारित समय से थोड़ा पहले शुरू होगी और अप्रैल माह में कपाट खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार तीर्थयात्रियों का और भी अधिक जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया जाएगा।

साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। वे स्वयं कुंभ को लेकर कई बैठकें कर चुके हैं और अगली बैठक हरिद्वार में ही आयोजित की जाएगी, जिसमें व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

पहली बार खाट पर सजी जन चौपाल, सीएम को पहनाई पगड़ी

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर कांगड़ी में पहली बार पारंपरिक अंदाज में खाट बिछाकर जन चौपाल आयोजित की गई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पंच की तरह पगड़ी पहनाकर सर्वमान्य प्रतिनिधि के रूप में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री का यह सादा और ग्रामीण अंदाज लोगों को खूब भाया। उन्होंने अपने संबोधन से उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया।

किसान ने 70 बीघा जमीन दान करने की घोषणा की

कार्यक्रम के दौरान झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के डेलना गांव से पहुंचे किसान जय सिंह ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपनी 70 बीघा जमीन सरकार को दान करने की घोषणा की।

जय सिंह ने बताया कि डेलना गांव के पास उनकी यह जमीन स्थित है, जहां पहले से एक आईटीआई और एक हाईस्कूल संचालित हैं। वे चाहते हैं कि इस भूमि पर मेडिकल कॉलेज और खेल मैदान का निर्माण हो, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने इस घोषणा की सराहना करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनभागीदारी से ही राज्य को आगे बढ़ाया जा सकता है।

  • Related Posts

    दुर्गम रास्ते में बिगड़ी AAIB अधिकारी की तबीयत, चमोली पुलिस और SDRF ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित स्थान

    हैलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर लौट रहे विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के अधिकारी की अचानक बिगड़ी तबीयत, पुलिस एवं SDRF ने तत्परता दिखाते हुए चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन। दिनांक 02.11.2026…

    नैल-कुडाव विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद, शिक्षा और नशामुक्त समाज पर हुई चर्चा

    नैल-कुडाव, चमोली: राजकीय आदर्श प्राइमरी विद्यालय नैल-कुडाव में विद्यार्थियों के साथ शिक्षा, अनुशासन और नशामुक्त समाज को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यश प्रताप सिंह बिष्ट और Trust of…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 8 views
    रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

    उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 18 views
    उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

    रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 14 views
    रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

    दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

    • By Admin
    • November 20, 2026
    • 11 views
    दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

    धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

    • By Admin
    • November 20, 2026
    • 14 views
    धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

    हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

    • By Admin
    • November 20, 2026
    • 13 views
    हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला