रुद्रपुर/काशीपुर: सीएम धामी का बड़ा बयान—ईरान-अमेरिका मुद्दे पर बोले, ‘दुनिया भारत के रुख का करती है इंतजार’

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने गृह जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव पर बयान देते हुए कहा कि आज वैश्विक स्तर पर जब भी कोई महत्वपूर्ण फैसला होता है, तो पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा न्याय के साथ खड़ा होता है और सही समय पर सही निर्णय लेता है।

काशीपुर में होली मिलन समारोह में दिखा रंगोत्सव का उत्साह

सीएम धामी ने काशीपुर नगर निगम में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान वे पूरी तरह रंगों और लोक संस्कृति के उल्लास में सराबोर नजर आए। उन्होंने जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक कुमाऊंनी होली, शास्त्रीय होली और थारू होली गायन में स्थानीय कलाकारों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बिहार से पहुंचे गायक मनोज कुमार के साथ उन्होंने ‘राम सिया राम सिया राम जय जय राम’ भजन भी गाया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोग भावविभोर हो उठे।

‘अपनों के बीच आकर मिलती है विशेष खुशी’

मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि अपनों के बीच आकर जो प्रसन्नता मिलती है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की होली विविधता, समृद्धि और लोकसंस्कृति की अनूठी परंपराओं को समेटे हुए है, जो सामाजिक सौहार्द को मजबूत करती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान का आधार हैं। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है।

काशीपुर की विरासत पर भी बोले सीएम

सीएम धामी ने कहा कि काशीपुर कुमाऊं का प्रवेश द्वार है और इसकी ऐतिहासिक विरासत समृद्ध रही है। यहां अनेक देवस्थल हैं और उत्तराखंड का मार्ग यहीं से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि सरकार देवभूमि के सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध उत्तराखंड मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों…

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

देहरादून: राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुआ एक पुल फिर विवादों में आ गया है. प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित इस पुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 14 views
मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 19 views
देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 15 views
रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 19 views
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 11 views
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 12 views
कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई