अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, तीन घायल; दो की हालत गंभीर ।

अल्मोड़ा: जिले के भतरौजखान थाना क्षेत्र के डढरिया में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार भतरौजखान के स्याहीलैण से मौलेखाल बाजार की ओर एक वैगनआर कार (संख्या SR 26 EX 8497) में तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वाहन डढरिया के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार करीब 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते समय कार एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में ग्राम सौखती हरड़ा सल्ट निवासी पवन सिंह (26 वर्ष), ग्राम स्याहीलैण डढरिया सल्ट निवासी अजय रावत (25 वर्ष) और ग्राम सोखती हरड़ा सल्ट निवासी कपिल सिंह (20 वर्ष) घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया।

काफी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

डॉक्टरों ने पवन सिंह और अजय रावत की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रामनगर रेफर कर दिया, जबकि तीसरे घायल कपिल सिंह को मामूली चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने भी चिंता जताई है।

Related Posts

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों…

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

देहरादून: राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुआ एक पुल फिर विवादों में आ गया है. प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित इस पुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 14 views
मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 19 views
देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 17 views
रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 19 views
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 11 views
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 12 views
कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई