मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, हल्द्वानी के 4 युवकों की मौत ।

मुरादाबाद: पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार की ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मूंढापांडे थाने के एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि उत्तराखंड के नैनीताल और हल्द्वानी के रहने वाले पांच युवक कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मनकरा मोड़ के पास उनकी कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सीएचसी मूंढापांडे की मेडिकल ऑफिसर डॉ. ईशा सिंह ने बताया कि पांच युवकों को अस्पताल लाया गया था। सभी को गंभीर चोटें आई थीं। इनमें से चार युवक अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे, जबकि एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा कार चालक को झपकी आने के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि चलते वाहन में चालक को नींद आने से कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

मुरादाबाद पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। मृतकों में अनिल नेगी, सुंदर सिंह, भुवन भंडारी और दयाल सिंह शामिल हैं, जो सभी हल्द्वानी के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे में घायल युवक का नाम यशदीप पांडे बताया गया है, जो हल्द्वानी का ही रहने वाला है।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने