हरिद्वार में खड़ी कार बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला

हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सीतापुर अंडरपास के पास एक वर्कशॉप के बाहर खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

घटना बुधवार दिन की बताई जा रही है, जब वर्कशॉप के पास खाली प्लॉट में खड़ी कार में आग लगी। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। कार से उठती ऊंची लपटों और घने धुएं को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कार के पास पड़े कचरे के ढेर में आग लगने से यह हादसा हुआ। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जलती हुई सिगरेट कचरे में फेंकी होगी, जिससे पहले कचरे में आग लगी और फिर कार उसकी चपेट में आ गई।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फायरकर्मी आग बुझाते नजर आ रहे हैं।

सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही मायापुर फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने