हल्द्वानी में युवती से छेड़छाड़, बुलेट सवार मनचलों ने किया पीछा; पुलिस ने दोनों को दबोचा

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के पॉश इलाके में देर रात एक युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बुलेट सवार दो युवकों ने स्टेडियम से लेकर रामपुर रोड तक युवती का पीछा किया, जिससे वह दहशत में आ गई।

बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी दो युवक उनके पीछे लग गए। आरोप है कि रास्ते भर दोनों युवक युवती पर अभद्र टिप्पणियां करते रहे और उसे परेशान करते रहे। युवती और उसका भाई मदद के लिए सड़क पर चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपियों ने अपनी हरकतें जारी रखीं। इस दौरान युवती काफी डरी-सहमी नजर आई और खुद को बचाने की कोशिश करती रही।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी युवती का पीछा कर रहे हैं और उसे परेशान कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था, जिसमें दो युवक बाइक सवार युवक-युवती का पीछा करते और अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर शहर के पॉश इलाकों में भी महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला