रुद्रपुर में नवरात्र के दौरान मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

रुद्रपुर: चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर उधम सिंह नगर मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। शहर में 19 मार्च से 27 मार्च तक मांस और मीट की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम के इस निर्णय का उद्देश्य नवरात्र के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना और शहर में सात्विक एवं आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखना है। यह प्रतिबंध पूरे नगर निगम क्षेत्र में सख्ती से लागू रहेगा।

महापौर विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत-उपवास रखकर देवी शक्ति की आराधना करते हैं। ऐसे में जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम क्षेत्र में कच्चे और पके हुए मांस की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस निर्णय का सम्मान करें और सहयोग करें, ताकि पर्व की पवित्रता बनी रहे।

नगर निगम प्रशासन ने सख्ती बरतने के संकेत भी दिए हैं। महापौर ने साफ कहा कि यदि कोई दुकानदार, रेस्टोरेंट संचालक या ढाबा मालिक प्रतिबंध के बावजूद मांसाहारी भोजन बेचता या परोसता पाया गया, तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ-साथ ट्रेड लाइसेंस निरस्त करने जैसी कार्रवाई की जाएगी।

यह प्रतिबंध केवल मीट की दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर भी लागू होगा, जहां मांसाहारी भोजन तैयार या परोसा जाता है।

नगर निगम की प्रवर्तन टीमें इस दौरान शहर में लगातार गश्त करेंगी और नियमों का पालन सुनिश्चित कराएंगी। प्रशासन का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग को प्रभावित करना नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और सामाजिक संतुलन बनाए रखना है।

सार्वजनिक स्थानों पर मांस के प्रदर्शन और बिक्री से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत न हों, इसके लिए यह कदम उठाया गया है। नगर निगम ने सभी से अपील की है कि नवरात्र के दौरान शहर में शांति, स्वच्छता और आध्यात्मिक माहौल बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला