हरिद्वार: गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच कालाबाजारी का खुलासा, दो वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार में घरेलू गैस सिलिंडर की कमी के बीच कालाबाजारी के मामले सामने आने लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान-इजरायल तनाव के चलते आपूर्ति प्रभावित होने की चर्चा के बीच जिले में गैस को लेकर मारामारी की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए गैस की कालाबाजारी करने वाले दो वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने शनिवार को नवोदय नगर क्षेत्र में छापेमारी की। यहां गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले वाहन चालक सिलिंडरों से गैस निकालकर अवैध रिफिलिंग करते हुए पकड़े गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने जांच की तो मामला सही पाया गया।

जांच के दौरान मै० सत्य इंडेन गैस सर्विस, रोशनाबाद के दो आपूर्ति वाहनों की तलाशी ली गई। दोनों वाहनों में कुल 68 घरेलू गैस सिलिंडर मौजूद थे। जब इनका वजन कराया गया तो 18 सिलिंडरों में गैस निर्धारित मानक से कम पाई गई। इससे साफ हुआ कि सिलिंडरों से गैस निकालकर कालाबाजारी की जा रही थी।

जिला पूर्ति विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 18 सिलिंडरों को जब्त कर श्री बालाजी भारत गैस सर्विस, शिवालिक नगर की सुपुर्दगी में दे दिया। वहीं, दोनों वाहन चालक—विकास कुमार और नवीन कुमार—के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही संबंधित गैस एजेंसी संचालक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है और किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलिंडरों का दुरुपयोग या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं गैस सिलिंडर की कालाबाजारी या घटतौली की सूचना मिले, तो तुरंत संबंधित विभाग को जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने