थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

थराली पुलिस के अनुसार, गैरबारम गांव निवासी 52 वर्षीय कमला देवी पत्नी कुंदन सिंह जंगल में चारा-पत्ती लेने गई थीं। इसी दौरान ऊपर से एक बड़ा पत्थर गिरा, जो सीधे उनके ऊपर आ गिरा। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गईं।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमला देवी स्थानीय जूनियर हाईस्कूल में भोजनमाता के रूप में कार्यरत थीं। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया। उनका आरोप है कि जिस पहाड़ी से पत्थर गिरा, वहां संभवतः कोई निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि महिला की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

गौरतलब है कि पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाएं रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जंगल जाती हैं, जहां इस तरह के हादसे अक्सर सामने आते रहते हैं। कभी पत्थर गिरने, तो कभी फिसलने या जंगली जानवरों के हमले से महिलाओं को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में जंगल जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला