हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे राम सिंह कैड़ा का जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने लामाचौड़ से भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद हल्द्वानी पहुंचे राम सिंह कैड़ा के स्वागत में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। लामाचौड़ भाखड़ा से भाजपा कार्यालय तक कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहां समर्थकों ने पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कैड़ा के मंत्री बनने पर युवाओं में खुशी का माहौल साफ नजर आया।

अपने संबोधन में राम सिंह कैड़ा ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सेवा का अवसर है और वे इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है।

कैड़ा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर और गली-गली तक पहुंचाना होगी, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सहयोग करें।

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था, जिसमें पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया। भीमताल विधानसभा सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा को भी कैबिनेट में जगह मिली है। उन्हें शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कैबिनेट में शामिल होने के बाद कैड़ा के क्षेत्र में खुशी की लहर है और उनके स्वागत कार्यक्रम ने इस उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 14 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल