खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

नैनीताल: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नैनीताल जनपद के खुपी क्षेत्र से सामने आया है, जहां केएमओयू की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और कंडक्टर समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों को पहले भवाली और बाद में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि बस हल्द्वानी से डीडीहाट की ओर जा रही थी और उसमें कुल 14 यात्री सवार थे। अचानक बस के पलटने से मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर जमा हो गई।

एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य घायल यात्रियों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस पलट गई। हालांकि प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी हरकत में आ गए। एसडीएम प्रमोद कुमार और तहसीलदार अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि नैनीताल जिले में इससे पहले भी कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। 25 दिसंबर 2024 को भीमताल क्षेत्र में हुए बस हादसे में चार लोगों की मौत और 25 लोग घायल हुए थे। ऐसे में बार-बार हो रहे हादसे प्रशासन की तैयारियों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

फिलहाल, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला