कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: हरक सिंह रावत बोले—‘सरकार के सारे प्रहार फेल’

देहरादून: प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

हरक सिंह रावत ने हाल ही में राजपुर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से हुई मौत का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हो रही आपराधिक घटनाएं आम जनता के लिए चिंता का विषय बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू किया गया ‘ऑपरेशन प्रहार’ भी अब तक प्रभावी साबित नहीं हुआ है। केवल जिले के पुलिस कप्तान को बदलने से कानून व्यवस्था में सुधार नहीं आ सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी रैलियों में व्यस्त हैं और उन्हें प्रदेश की जनता की सुरक्षा की चिंता नहीं है।

बुधवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे हरक सिंह रावत ने कहा कि पिछले 5 से 6 महीनों से देहरादून में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। बावजूद इसके, सरकार के स्तर पर ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान और प्रशासनिक फेरबदल से जमीनी स्तर पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।

उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पहली बार देहरादून जैसे शांत शहर में इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही हैं, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो जाती है और आरोपी आसानी से फरार हो जाते हैं।

हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में शराब, भू-माफिया और खनन माफिया सक्रिय हैं, जिससे हालात और खराब होते जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला