देहरादून/रुद्रप्रयाग: मौसम साफ होते ही केदारनाथ यात्रा तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासन और बीकेटीसी एक्शन मोड में

केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर एक बार फिर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. बीते कुछ दिनों से मौसम अनुकूल रहने के बाद प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. धाम में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज कर दिया गया है, ताकि कपाट खुलने से पहले सभी तैयारियां दुरुस्त की जा सकें.

बीकेटीसी की एडवांस टीम पहले से ही केदारनाथ धाम में डेरा डाले हुए है और पेयजल, विद्युत समेत मूलभूत सुविधाओं को सुचारू करने में जुटी हुई है. बर्फबारी के कारण जो व्यवस्थाएं बाधित हो गई थीं, उन्हें तेजी से बहाल किया जा रहा है. टीम लगातार काम कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

वहीं, जिला प्रशासन भी यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ-साथ धाम में आवश्यक संसाधनों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. ऐसे में प्रशासन और बीकेटीसी हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. अधिकारियों का दावा है कि इस बार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं देखने को मिलेंगी.

बीकेटीसी सदस्य विनीत पोश्ती ने बताया कि धाम में बर्फ हटाने का कार्य लगातार जारी है. आईटीबीपी के जवानों के सहयोग से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों से बर्फ साफ की जा रही है. मौसम साफ होते ही तैयारियों में तेजी लाई गई है और एडवांस टीम पेयजल, बिजली समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगी हुई है.

थारू ग्लेशियर बना चुनौती, मजदूरों ने बहाल किया मार्ग

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचौली के पास बीते शुक्रवार को थारू ग्लेशियर टूटने से भारी मात्रा में बर्फ और मलबा रास्ते पर आ गया था, जिससे करीब 100 मीटर पैदल मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. हालांकि, मजदूरों की टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए बर्फ हटाकर मार्ग को फिर से आवाजाही लायक बना दिया है.

लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) गुप्तकाशी के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बर्फबारी के कारण बड़े-बड़े ग्लेशियर लगातार चुनौती बने हुए हैं. बावजूद इसके, मजदूरों की टीमें पूरी मेहनत के साथ रास्ता तैयार करने में जुटी हुई हैं.

फिलहाल, मौसम के साफ होते ही तैयारियों में तेजी आने से प्रशासन को उम्मीद है कि तय समय पर यात्रा सुचारू रूप से शुरू हो सकेगी और श्रद्धालुओं को इस बार बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने