BSB बोर्ड रिजल्ट घोषित: 10वीं-12वीं में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, उत्तराखंड के विद्यार्थियों का दबदबा।

हरिद्वार: भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष देशभर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। बोर्ड के अनुसार, विद्यार्थी अपना परिणाम डिजिलॉकर पर आवश्यक जानकारी दर्ज कर देख सकते हैं। परिणामों में छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की झलक साफ दिखाई दी।

कक्षा 10वीं में टॉपर्स

कक्षा 10वीं में ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान अश्मिता बसनेट (485/500, 97%) ने आचार्यकुलम, असम से हासिल किया। दूसरे स्थान पर प्रियंम चक्रवर्ती (463/500, 92.60%) और तीसरे स्थान पर एंजेल (462/500, 92.40%) रहीं, जो पतंजलि गुरुकुलम, टिहरी गढ़वाल की छात्रा हैं।

विषयवार प्रदर्शन में गणित, अंग्रेजी और विज्ञान में अश्मिता बसनेट ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में ज्विशामत बसुमतारी (99) अव्वल रहीं, जबकि सूचना प्रौद्योगिकी में रमाशीष (92) और हिंदी में एंजेल (94) ने बाजी मारी। संस्कृत में प्रगति सिन्हा, रुचि कुमारी और वैष्णवी पंचोली ने 100 में 100 अंक हासिल किए।

12वीं में उत्तराखंड का जलवा

कक्षा 12वीं में ऑल इंडिया टॉपर बनीं मल्लिका दास (481/500, 96.20%), जो पतंजलि गुरुकुलम, टिहरी गढ़वाल की छात्रा हैं। दूसरे स्थान पर प्रिया (474/500, 94.80%) और तीसरे स्थान पर अंशिका चौहान (473/500, 94.60%) रहीं, दोनों ही पतंजलि गुरुकुलम, हरिद्वार से हैं।

विषयवार परिणामों में कंप्यूटर साइंस में मल्लिका दास, अंग्रेजी में काशिश यादव (95), इतिहास में दीक्षित्ता मौर्य (96) और हिंदी में अनुष्का सिंह (99) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पेंटिंग में आस्था सिंह पटेल ने 100/100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। संगीत और योग जैसे विषयों में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

5 से 29 मार्च तक हुई थीं परीक्षाएं

BSB बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा के तुरंत बाद मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया था, जिसके चलते तेजी से परिणाम घोषित किए गए।

बोर्ड ने दी शुभकामनाएं

भारतीय शिक्षा बोर्ड ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बोर्ड ने विश्वास जताया कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।

इस साल के परिणामों में खास बात यह रही कि उत्तराखंड के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जो प्रदेश के शिक्षा स्तर को दर्शाता है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने