हरिद्वार में गंगा घाट पर विवाद: महिला ने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाया, वीडियो वायरल होने पर उठा विरोध

धार्मिक नगरी हरिद्वार से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां सर्वानंद घाट पर एक महिला द्वारा पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों के एक दल के साथ आई महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा नदी में नहला रही थी। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों ने जब यह देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया। विरोध के दौरान महिला और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई।

हालांकि मामला बढ़ता देख महिला के परिजनों ने हस्तक्षेप किया और उसे समझाकर वहां से कुत्ते के साथ रवाना कर दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। घटना कब की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो साझा करने वाले एक यूजर ने घाट का नाम गलत बताते हुए ‘श्रद्धानंद घाट’ लिख दिया, जबकि घटना सर्वानंद घाट की बताई जा रही है।

इस मामले पर तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अधूरी जानकारी और जागरूकता की कमी के चलते लोग इस तरह के कृत्य करते हैं, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने कहा कि मां गंगा सभी के लिए पूजनीय हैं और उनकी पवित्रता बनाए रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है, जब गंगा की गरिमा और स्वच्छता के साथ इस तरह की लापरवाही सामने आई हो। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें गंगा की निर्मलता और अविरलता का ध्यान नहीं रखा गया।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लगाने और गंगा घाटों पर जागरूकता बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Posts

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

चमोली: उत्तराखंड के चर्चित सकंड गांव के ग्रामीणों का गैंती-फावड़ा आंदोलन आखिरकार रंग लाता नजर आ रहा है। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए…

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

देहरादून: उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के कथित सिद्धू गैंग से जुड़े छह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 13 views
गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 19 views
देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 21 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 28 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान