रुड़की में मगरमच्छ का रेस्क्यू: मासूम की मौत के बाद वन विभाग की कार्रवाई, गांव में शोक और दहशत

हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के बुग्गावाला थाना इलाके में 12 साल के मासूम को अपना शिकार बनाने वाले मगरमच्छ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया है। मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस जरूर ली है, लेकिन मासूम बच्चे की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारेवाला गांव निवासी रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रशर के पास मौजूद था। इसी दौरान अचानक एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर ले गया। इस भयावह घटना को देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक अंकुर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार टीम को सफलता मिली और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे वन विभाग अपने साथ ले गया।

मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत महसूस की है, क्योंकि घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीण लगातार वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की मांग कर रहे थे।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्हें सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर संवेदनशील क्षेत्रों में वन्यजीवों के खतरे को उजागर कर दिया है।

प्रशासन और वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, खासकर बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Posts

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

चमोली: उत्तराखंड के चर्चित सकंड गांव के ग्रामीणों का गैंती-फावड़ा आंदोलन आखिरकार रंग लाता नजर आ रहा है। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए…

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

देहरादून: उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के कथित सिद्धू गैंग से जुड़े छह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 13 views
गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 19 views
देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 21 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 28 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान