उत्तरकाशी में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं और बागवानी फसलों को भारी नुकसान

उत्तरकाशी: जनपद में लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है, लेकिन खराब मौसम के चलते किसान कटाई नहीं कर पा रहे हैं। लगातार बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की बालियां झड़ने लगी हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है।

किसानों का कहना है कि इस वर्ष मौसम ने शुरू से ही उनका साथ नहीं दिया। किसान कैलाश उनियाल, रमेश असवाल, श्यालिक राम नौटियाल, हरदेब भंडारी, हकूमत सिंह, नवीन गैरोला और ओमप्रकाश गैरोला समेत अन्य किसानों ने बताया कि शीतकाल में सामान्य से कम बारिश होने के कारण मटर की फसल पहले ही खराब हो चुकी थी। इसके बाद सेब, आड़ू और पुलम जैसी बागवानी फसलों में फ्लोरिंग के दौरान हुई बारिश और ओलावृष्टि ने भी भारी नुकसान पहुंचाया।

अब जब गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है, तब लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण फसल खेतों में गिरने लगी है। किसानों के अनुसार अधिक नमी के चलते गेहूं के दाने झड़ रहे हैं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।

वहीं नौगांव ब्लॉक के धारी कफनौल क्षेत्र और स्योरी फल पट्टी में भी भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल को गंभीर नुकसान पहुंचा है। ओलों की मार इतनी तेज थी कि फसल बचाने के लिए लगाई गई ओला अवरोधक जालियां तक टूट गईं। कई जगह टहनियां टूटने से सेब के दाने झड़ गए और आड़ू, पुलम तथा खुमानी की फसल भी प्रभावित हुई है।

किसानों ने शासन-प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन कराने और जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी और किसान भूषण सम्मान से सम्मानित काश्तकार जगमोहन राणा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर स्थिति का जायजा लेने और किसानों को राहत देने की मांग उठाई है।

उन्होंने कहा कि सेब क्षेत्र की प्रमुख नगदी फसल है, जिससे दर्जनों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। यदि लगातार इसी तरह प्राकृतिक आपदाओं का असर बना रहा तो किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। किसानों का कहना है कि सरकार को जल्द राहत पैकेज और मुआवजा घोषित कर प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचानी चाहिए।

Related Posts

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम और चुनौतीपूर्ण चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण कर जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स…

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

हल्द्वानी: कालाढूंगी स्थित अटल आदर्श विद्यालय में छात्रों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छात्रों और अभिभावकों की शिकायत के बाद विद्यालय का निरीक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 21 views
पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 15 views
कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 15 views
एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 17 views
मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 12 views
बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 23 views
अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं