गंगोत्री धाम में बढ़ी सुरक्षा, बीडीएस टीम ने चलाया एंटी-सबोटाज चेकिंग अभियान

उत्तरकाशी: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और आगामी पीक सीजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है. इसी क्रम में बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) टीम ने गंगोत्री धाम में सघन एंटी-सबोटाज चेकिंग अभियान चलाया. इस विशेष अभियान के तहत धाम परिसर, स्नान घाट, पार्किंग स्थल, प्रतीक्षालय और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया.

चारधाम यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है और प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम पहुंच रहे हैं. यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के मद्देनजर आईटीबीपी के जवानों की भी तैनाती की गई है. बीडीएस टीम ने आधुनिक मेटल डिटेक्टर और अन्य डिटेक्शन उपकरणों की सहायता से हर संभावित खतरे की जांच की, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो सके.

प्रशासन की ओर से पूरे यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से धाम क्षेत्र पर पैनी नजर रखी जा रही है. साथ ही संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस बल के अलावा एटीएस, बीडीएस, आपदा प्रबंधन और खुफिया इकाइयों की भी तैनाती की गई है.

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुगम बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है. आगामी भीड़ को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है, जबकि बीडीएस और खुफिया टीमें लगातार सक्रिय बनी हुई हैं.

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालु बिना किसी भय और परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें. प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन सख्त सुरक्षा इंतजामों से श्रद्धालुओं में भी भरोसा बढ़ा है.

गंगोत्री धाम में बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 7 मई को गंगोत्री धाम में कुल 9,360 श्रद्धालु पहुंचे, जिनमें 4,977 पुरुष, 4,174 महिलाएं और 209 बच्चे शामिल रहे. वहीं 19 अप्रैल से अब तक 1,33,517 श्रद्धालु गंगोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं. इसी तरह अब तक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में कुल 2,69,365 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. प्रशासन का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में और इजाफा हो सकता है.

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला