रुड़की के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, बाथरूम में मिला खून से लथपथ शव

हरिद्वार जिले के रुड़की से सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. युवक का शव बाथरूम में खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती आशंका है कि युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी गांव में संचालित अनमोल नशा मुक्ति केंद्र में यह घटना सामने आई. मृतक की पहचान लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी 39 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आशीष लंबे समय से नशे की लत से परेशान था, जिसके चलते करीब तीन महीने पहले परिजनों ने उसे उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था.

घटना बुधवार सुबह उस समय सामने आई जब केंद्र में भर्ती एक अन्य युवक बाथरूम गया. वहां उसने आशीष को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा. युवक का गला कटा हुआ था और बाथरूम में काफी खून फैला हुआ था. यह दृश्य देखकर युवक घबरा गया और शोर मचाया. इसके बाद नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे.

मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही केंद्र में मौजूद कर्मचारियों और अन्य मरीजों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके.

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या की वारदात नशा मुक्ति केंद्र के अंदर ही किसी व्यक्ति द्वारा अंजाम दी गई हो सकती है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है. नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था और वहां की निगरानी को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 11 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 7 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 26 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल