रुद्रपुर में चाऊमीन विक्रेता पर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने इलाके में निकाला जुलूस

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. रम्पुरा चौकी क्षेत्र में चाऊमीन विक्रेता पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का उसी इलाके में जुलूस निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था. इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए.

घटना बीते दिनों रम्पुरा चौकी क्षेत्र स्थित कटोरी मंदिर के पास हुई थी, जब चाऊमीन के ठेले पर फायरिंग की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे.

जानकारी के अनुसार, कुछ युवक चाऊमीन खाने के लिए ठेले पर पहुंचे थे. खाने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि युवक बिना पैसे दिए वहां से चले गए और धमकी देकर गए कि वे दोबारा लौटेंगे. करीब दो से ढाई घंटे बाद वही युवक दोबारा मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब चार राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

घटना की सूचना मिलते ही रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को उसी स्थान पर लेकर पहुंची, जहां उन्होंने फायरिंग की थी. इस दौरान पुलिस ने उनका जुलूस निकाला और आरोपियों से कान पकड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई. आरोपी यह कहते नजर आए कि वे भविष्य में ऐसी कोई वारदात नहीं करेंगे.

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. लोगों का कहना है कि ऐसे सख्त कदमों से अपराधियों में डर पैदा होगा और कानून व्यवस्था मजबूत होगी.

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फायरिंग जैसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 26 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने