रुद्रपुर में ट्रांसपोर्टर से महीनों तक फिरौती वसूली का आरोप, मोबाइल लेकर फरार होने का मामला दर्ज

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक ट्रांसपोर्टर ने स्थानीय युवक पर कई महीनों तक जबरन वसूली और बाद में मोबाइल फोन लेकर फरार होने का आरोप लगाया है. पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार ग्राम जाफरपुर निवासी राम सिंह पुत्र फूल सिंह ने रुद्रपुर कोतवाली में दी गई शिकायत में बताया कि वह रेता-बजरी ढुलाई का काम करता है. आरोप है कि इन्द्रा कॉलोनी गली नंबर-04 निवासी विकास सागर पुत्र पप्पू सागर उससे पिछले कई महीनों से प्रतिमाह करीब 70 हजार रुपये की फिरौती वसूल रहा था.

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने राम सिंह को यह भरोसा दिलाया था कि यदि उसके वाहन ओवरलोडिंग या किसी अन्य कारण से पुलिस या विभागीय कार्रवाई में पकड़े जाते हैं, तो वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उन्हें छुड़वा देगा. इसी भरोसे के चलते पीड़ित लगातार उसे नगद और ऑनलाइन पैसे देता रहा.

पीड़ित के अनुसार 14 अप्रैल को उसका वाहन किच्छा रोड की ओर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे रोककर करीब 77,500 रुपये का चालान कर दिया. इसके बाद राम सिंह ने विकास सागर से संपर्क किया और वाहन छुड़वाने में मदद मांगी. आरोप है कि आरोपी ने उसे विलासपुर रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास बुलाया और कहा कि वह सीओ सिटी कार्यालय जाकर पूरा मामला सुलझा देगा.

शिकायत के मुताबिक दोनों सीओ कार्यालय पहुंचे, जहां आरोपी कुछ देर अंदर जाकर लौटा और दावा किया कि उसने अधिकारियों से बात कर ली है. इसके बाद जब पीड़ित उसे उसके बताए स्थान पर छोड़ने जा रहा था, तभी आरोपी उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया.

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने साक्ष्य मिटाने और पैसे के लेन-देन से जुड़ी जानकारी खत्म करने के उद्देश्य से उसका मोबाइल अपने कब्जे में लिया.

मामले में रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 26 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने