देहरादून में करोड़ों का कैश पकड़ा, स्कॉर्पियो के सीक्रेट केबिन से मिले 1.55 करोड़ रुपये

देहरादून: राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कैंट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र नंबर की स्कॉर्पियो कार से करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. हैरानी की बात यह रही कि पूरी रकम वाहन में बनाए गए एक सीक्रेट केबिन में छिपाकर रखी गई थी. मामले की जानकारी मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

घटना शुक्रवार की है, जब कैंट थाना पुलिस राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र के सिरमौर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर जांच की गई. वाहन चालक ने अपना नाम सतीश भाई निवासी मेहसाणा गुजरात बताया, जबकि उसके साथ बैठे अन्य दो लोगों की पहचान ठाकुर जसवंत संघ बनाजी निवासी पाटन गुजरात और सचिन पटेल निवासी विसनगर गुजरात के रूप में हुई.

पुलिस ने जब वाहन के दस्तावेज मांगे तो चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद वाहन में भारी मात्रा में नकदी होने की बात सामने आई. तलाशी के दौरान गाड़ी की सीटों के बीच बने गुप्त केबिन से करोड़ों रुपये बरामद हुए.

सूचना मिलने पर आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में नकदी को कब्जे में लिया गया. बरामद रकम के संबंध में वाहन सवार कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके. पूछताछ में चालक ने बताया कि वह यह रकम बनारस से लेकर आया था और इसे जसवंत नामक व्यक्ति को सौंपना था.

फिलहाल आयकर विभाग तीनों व्यक्तियों से पूछताछ कर धनराशि के स्रोत और उसके इस्तेमाल को लेकर जांच कर रहा है. वहीं पुलिस ने संबंधित वाहन को सीज कर दिया है.

सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जा रही है.

Related Posts

चमोली के सकंड गांव में ग्रामीण खुद बना रहे सड़क, वर्षों के इंतजार के बाद उठाए गैंती-फावड़े

चमोली: सड़क सुविधा से वंचित कर्णप्रयाग विकासखंड के सकंड गांव के ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। वर्षों से शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मांग कर रहे…

रुद्रपुर में गरजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन: सिख समाज के योगदान की सराहना, कांग्रेस की विदेश-नीति और नकारात्मक रवैये पर साधा निशाना।

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रुद्रपुर में आयोजित ‘पंजाबी गौरव सम्मान’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने