पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: मुनस्यारी जा रही टैक्सी खाई में गिरी, पूर्व सैनिक की मौत, पांच घायल

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. क्वीटी से मुनस्यारी जा रही एक टैक्सी हरकोट बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार टैक्सी संख्या यूके 05-टीए 5586 शनिवार सुबह यात्रियों को लेकर क्वीटी से मुनस्यारी की ओर जा रही थी. जैसे ही वाहन हरकोट बैंड के पास पहुंचा, अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टैक्सी सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए.

दुर्घटना में बला गांव निवासी 70 वर्षीय नेत्र सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नेत्र सिंह राणा पूर्व सैनिक थे और कैंटीन से सामान लेने के लिए मुनस्यारी जा रहे थे. हादसे में बला गांव निवासी प्रताप सिंह, हरीश सिंह, यमुना देवी, ममता और वाहन चालक चंचल सिंह कोरंगा घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मुनस्यारी राजू पांगती मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया. अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद चार घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि थल-मुनस्यारी रोड पर हरकोट बैंड के पास जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. सड़क किनारे न तो क्रश बैरियर लगाए गए थे और न ही मजबूत पैरापिट बनाए गए थे.

ग्रामीणों के मुताबिक इस मोड़ पर पहले भी कई बार हादसों का खतरा बना रहता है. यदि वहां सुरक्षा बैरियर या पैराफिट लगे होते, तो वाहन अनियंत्रित होने के बाद खाई में गिरने से बच सकता था. लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. सड़क सुरक्षा समिति के दावों पर भी अब सवाल उठने लगे हैं.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने