सेलाकुई बवाल: श्रमिक आंदोलन की आड़ में पत्थरबाजी, ऑपरेशन प्रहार के तहत 10 उपद्रवी गिरफ्तार

विकासनगर: सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. फैक्ट्री परिसर और पुलिस पर हुई पत्थरबाजी के मामले में सेलाकुई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का आरोप है कि कुछ लोगों ने संगठित होकर श्रमिक आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की.

जानकारी के अनुसार 17 मई को डिस्कन फैक्ट्री में श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने प्रदर्शन की आड़ में फैक्ट्री परिसर और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-2 के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सहसपुर, थाना सेलाकुई और कोतवाली सहसपुर की संयुक्त टीम गठित की गई. पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ लोग संगठित होकर कंपनियों और आसपास के मोहल्लों में गए तथा वहां काम करने वाले श्रमिकों को भड़काने का प्रयास किया. पुलिस के अनुसार इन लोगों ने श्रमिकों को जबरन पत्थरबाजी के लिए उकसाया और कुछ लोग मारपीट पर भी उतारू थे.

पुलिस ने बताया कि 17 मई को हुई पत्थरबाजी की घटना के संबंध में थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज किया गया है. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने और संज्ञेय अपराध करने की आशंका जताई गई है. इसी के तहत पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार चलाकर धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:

  • रिजवान (25 वर्ष), निवासी करणपुर, जिला लखीमपुर खीरी, यूपी
  • विकास (28 वर्ष), निवासी सडिया, जिला पीलीभीत, यूपी
  • रोहित (28 वर्ष), निवासी रानीपुर रोड, हरिद्वार
  • कैफ (21 वर्ष), निवासी ग्राम हैदराबाद, लखीमपुर खीरी, यूपी
  • फरदीन (20 वर्ष), निवासी गौडी देशनगर, पीलीभीत, यूपी
  • समीर (18 वर्ष), निवासी पूरनपुर, पीलीभीत, यूपी
  • अभिषेक गुप्ता (21 वर्ष), निवासी अटकोना, लखीमपुर खीरी, यूपी
  • मोहम्मद कैफ (21 वर्ष), निवासी कटरा, शाहजहांपुर, यूपी, हाल निवासी सेलाकुई
  • सुजान (22 वर्ष), निवासी नगतपुरा, सितारगंज, ऊधमसिंह नगर
  • हाशिम (21 वर्ष), निवासी लोधीपुर, पीलीभीत, यूपी

घटना के बाद पूरे सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस सतर्क है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने