देहरादून में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुकदमा दर्ज, युवती को रोकने का वीडियो वायरल

देहरादून: राजधानी देहरादून में रविवार को बिना अनुमति प्रदर्शन कर यातायात बाधित करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रदर्शन के दौरान एक युवती को जबरन प्रदर्शन में शामिल करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिओम चौहान की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, 17 मई की सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग बिना प्रशासनिक अनुमति के रेंजर ग्राउंड क्षेत्र में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी लोग जुलूस के रूप में दर्शन लाल चौक पहुंचे, जहां उनकी वजह से यातायात प्रभावित होने लगा।

पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कमिश्नर को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। जब उन्हें बताया गया कि कमिश्नर कार्यालय में मौजूद नहीं हैं, तो प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे दर्शन लाल चौक क्षेत्र में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और करीब 250 से 300 लोगों की भीड़ दर्शन लाल चौक से घंटाघर पहुंच गई, जिससे घंटाघर क्षेत्र का यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस के अनुसार करीब एक घंटा दस मिनट तक शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बाधित रही, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसी दौरान प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी स्कूटी सवार एक युवती को रोककर उसे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में प्रदर्शनकारी युवती से यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “यह प्रदर्शन तुम जैसी युवतियों के लिए ही है।” आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने युवती की स्कूटी भी रुकवा दी थी।

बताया जा रहा है कि बाद में युवती ने मौके पर मौजूद सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने उसे वहां से जाने की अनुमति दी।

सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि बिना अनुमति प्रदर्शन कर सड़क जाम करने और यातायात बाधित करने के मामले में नगर कोतवाली प्रभारी की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने