मसूरी: कैमल्स बैक रोड के जंगल में भीषण आग, रिहायशी इलाकों तक पहुंचा खतरा; देर रात तक चला बुझाने का अभियान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रसिद्ध कैमल्स बैक रोड क्षेत्र के जंगल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के जंगलों में तेजी से फैलने लगी। आग की चपेट में आकर बड़ी मात्रा में वन संपदा जलकर राख हो गई।

आग फैलने से आसपास के रिहायशी इलाकों पर भी खतरा मंडराने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जंगल से उठती आग की ऊंची लपटें और धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहे थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया। वन कर्मियों ने देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रखे।

हालांकि पहाड़ी क्षेत्र और तेज हवाओं के कारण आग लगातार फैलती रही, जिससे वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

डीएफओ ने जताई असामाजिक तत्वों की आशंका

अमित कुवंर ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और आग को नियंत्रित करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

उन्होंने आशंका जताई कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर जंगलों में आग लगाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छोटी लापरवाही बन रही बड़े हादसों की वजह

डीएफओ अमित कुवंर ने कहा कि गर्मियों के मौसम में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जंगलों में फेंकी गई जलती बीड़ी, सिगरेट और अन्य ज्वलनशील वस्तुएं आग लगने की बड़ी वजह बन रही हैं।

उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की कि जंगलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और ऐसी गतिविधियों से बचें, जिनसे आग लगने का खतरा हो।

हर साल आग की चपेट में आते हैं मसूरी के जंगल

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मियों के मौसम में मसूरी के जंगल आग की चपेट में आ जाते हैं। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, बल्कि वन्य जीवों के जीवन पर भी खतरा बढ़ जाता है।

लोगों ने वन विभाग से जंगलों की निगरानी बढ़ाने और आग लगाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला