देहरादून: सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने और भू कानून उल्लंघन पर करें तत्काल कार्रवाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने कहा कि ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच की जाए और राज्य में भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की तत्काल जांच की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में तेजी से सुनवाई कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए।

शत्रु संपत्तियों और वक्फ संपत्तियों की जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री ने राज्य में शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड से संबंधित संपत्तियों का पूरा ब्यौरा उम्मीद पोर्टल पर दर्ज किए जाने की नियमित समीक्षा की जाए और इसकी लगातार जांच भी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अन्य राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस की जांच करने और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को चिन्हित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

अवैध राशन कार्ड और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती

सीएम धामी ने जनसेवा केंद्रों की जांच करने और फर्जी या अवैध राशन कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले अपात्र लोगों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए वेरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने को कहा।

मानसून से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश

आगामी मानसून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

सीएम ने आंतरिक क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समयबद्ध तरीके से पूरी करने और ग्रीष्मकालीन मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी पानी की समस्या या तकनीकी दिक्कत हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दूर किया जाए।

अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होगी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में किसी भी स्थिति में अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। यदि किसी कारणवश बिजली कटौती जरूरी हो तो इसकी सूचना स्थानीय स्तर पर पहले से आम जनता तक पहुंचाई जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

सीएम धामी ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं से लगातार फीडबैक लिया जाए और प्राप्त सुझावों व शिकायतों के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा उन्होंने मानसखंड यात्रा के तहत कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य को आगामी माह तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

किसानों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं जैसे पॉली हाउस, एप्पल मिशन और कीवी मिशन को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखने की बात कही।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन योजनाओं का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी ढंग से काम किया जाए। सीएम ने कृषि और बागवानी क्षेत्र में परिणाम आधारित कार्य संस्कृति अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोशीमठ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

सीएम धामी ने अधिकारियों को मानसून से पहले आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता और निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह तैयार रहें।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने