UKSSSC ने जारी किया अनुदेशक भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 370 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अंतर्गत अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है. लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर मानी जा रही है. आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची और प्रवीणता सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है.

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 20 नवंबर से 14 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी. इसके बाद अभ्यर्थियों के NCIC प्रमाणपत्रों और अन्य अभिलेखों की जांच प्रक्रिया पूरी की गई. आयोग ने पहले चरण में 334 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया था. वहीं दूसरे चरण में 168 अभ्यर्थियों को मौका दिया गया.

बताया गया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम और प्रत्यावेदन के जरिए NCIC प्रमाणपत्र आयोग को उपलब्ध कराए गए थे. इन प्रमाणपत्रों और शैक्षिक योग्यता की जांच के बाद आयोग ने 29 अप्रैल 2026 को पहले चरण का परिणाम जारी किया था. इसके तहत श्रेणीवार और उपश्रेणीवार औपबंधिक श्रेष्ठता सूची वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी. पहले चरण के चयनित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 5 मई से 7 मई 2026 तक आयोग कार्यालय में कराया गया.

हालांकि कई ट्रेडों में पर्याप्त संख्या में पात्र अभ्यर्थी नहीं मिल पाए. कुछ अभ्यर्थी विज्ञापन में निर्धारित अनिवार्य योग्यता पूरी नहीं कर सके, जिसके चलते सभी पदों को भरना संभव नहीं हो पाया. इसके बाद आयोग ने रिक्त पदों को भरने के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की.

आयोग ने 13 मई 2026 को दूसरे चरण की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की थी, जिसमें न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करने वाले 168 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया. इन उम्मीदवारों का अभिलेख सत्यापन 18 मई 2026 को कराया गया. दोनों चरणों की जांच और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है.

आयोग का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई है. सभी अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और NCIC प्रमाणपत्रों की गहन जांच की गई. केवल पात्र पाए गए उम्मीदवारों को ही अंतिम चयन सूची में शामिल किया गया है. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुति संबंधित नियुक्ति विभाग को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी.

बताया जा रहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने से प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) और प्रशिक्षण केंद्रों में लंबे समय से चल रही अनुदेशकों की कमी काफी हद तक दूर हो सकेगी. तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े संस्थानों में रिक्त पदों के कारण प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी. ऐसे में विभाग को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पिछले कुछ समय से लंबित भर्तियों को तेजी से पूरा करने में जुटा हुआ है. आयोग लगातार परीक्षाओं के परिणाम जारी कर चयन प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दे रहा है. अनुदेशक भर्ती भी उन्हीं महत्वपूर्ण भर्तियों में शामिल थी, जिस पर हजारों अभ्यर्थियों की नजर बनी हुई थी.

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे चयन परिणाम, प्रवीणता सूची और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त करें. साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित जानकारी संबंधित विभाग की ओर से अलग से उपलब्ध कराई जाएगी.

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 10 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला