केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, खच्चरों के चारे में छिपाकर ले जाई जा रही थी 494 बोतल शराब

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा को नशामुक्त और सुरक्षित बनाए रखने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है. इसी कड़ी में चौकी फाटा पुलिस और एसओजी रुद्रप्रयाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खच्चरों के चारे की आड़ में ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया है.

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पुलिस को यह बड़ी सफलता नियमित चेकिंग अभियान के दौरान मिली. पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देश पर यात्रा मार्गों में अवैध शराब की तस्करी, बिक्री और भंडारण के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या UK12 CA 0723 को जांच के लिए रोका.

प्रारंभिक जांच में वाहन में ऊपर की ओर खच्चरों का चारा लदा हुआ दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को शक होने पर वाहन की गहन तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान चारे के नीचे छिपाकर रखी गई 494 बोतल अवैध शराब बरामद हुई. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब की पूरी खेप को कब्जे में ले लिया और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को सीज कर दिया. साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलजार अहमद पुत्र मोहम्मद मोहसीन निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी भक्तियाना, श्रीनगर के रूप में हुई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाने में लगी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे यात्रा मार्ग पर किस स्थान पर पहुंचाया जाना था.

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा की पवित्रता भंग करने वाले और अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में चौकी प्रभारी फाटा उपनिरीक्षक दिनेश सती, आरक्षी अंकित, आरक्षी जगदीश, एसओजी के आरक्षी रविन्द्र सिंह रावत और आरक्षी देवेन्द्र सिंह शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और तत्परता की सराहना की है.

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में पुलिस और प्रशासन यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और नशामुक्त बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रहे हैं. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने