मसूरी में दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौत

मसूरी: देहरादून जिले के मसूरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई. मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड के पास पानी से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया.

मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे टैंकर संख्या यूए-07-एल-4065 मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर जा रहा था. इसी दौरान गज्जी बैंड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा. हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

सूचना मिलने के बाद कोतवाली मसूरी पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और निजी वाहन से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया. लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया.

मृतक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे के समय टैंकर पूरी तरह पानी से भरा हुआ था, जिससे दुर्घटना और अधिक गंभीर हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही टैंकर मालिक साहेब सिंह थापली भी मौके

पहुंच गए. पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है. प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई स्थानों पर तीखे मोड़, संकरी सड़क और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने और चेतावनी संकेत बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने