देहरादून में बीजेपी की मैराथन बैठक खत्म, 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में देहरादून में विधायकों और सांसदों के साथ चली कई घंटे लंबी बैठक संपन्न हो गई. बैठक में संगठन से जुड़े अहम मुद्दों के साथ-साथ वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. पार्टी नेतृत्व ने आगामी चुनाव को देखते हुए जनप्रतिनिधियों को अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने के निर्देश दिए हैं.

बताया जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. दौरे के पहले दिन उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ प्रभारियों के साथ बैठक की थी, जबकि दूसरे दिन देहरादून के एक निजी होटल में विधायकों और सांसदों के साथ लंबा मंथन हुआ. सुबह से शुरू हुई बैठकों का दौर देर तक चलता रहा.

बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठन की मजबूती और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर चर्चा की गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी विधायकों और सांसदों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही जीत की सबसे बड़ी कुंजी होगी.

उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसका बूथ स्तर का नेटवर्क और सक्रिय कार्यकर्ता हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के निर्देश दिए गए.

बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विधायकों और सांसदों को अपने-अपने विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों से 100 बुद्धिजीवी लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इन बुद्धिजीवियों के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने की रणनीति तैयार की जा रही है.

महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में उन विधानसभा सीटों पर भी विशेष चर्चा हुई, जहां पिछले चुनावों में भाजपा को

का सामना करना पड़ा था. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसदों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को निर्देश दिए कि वे इन सीटों पर विशेष फोकस करें और वहां संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत बनाएं.

बैठक में बूथ मैनेजमेंट को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई. पार्टी नेतृत्व ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत कार्यकर्ता नेटवर्क और लाभार्थियों से सीधा संवाद भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. इसी को ध्यान में रखते हुए बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने, नियमित बैठकें आयोजित करने और जनता से सीधा संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

इसके अलावा विधायकों और सांसदों को गांवों में प्रवास करने और लगातार जनता के बीच रहने को कहा गया. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान और सीधा संवाद संगठन के प्रति भरोसा मजबूत करेगा.

बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा अभी से संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर की तैयारी पर फोकस कर 2027 में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की रणनीति पर काम कर रही है.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने