देहरादून में बीजेपी की बड़ी बैठक, 2027 चुनावी रणनीति पर मंथन

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इन दिनों तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. दौरे के दूसरे दिन गुरुवार 29 मई को उन्होंने देहरादून के एक निजी होटल में पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में भाजपा के सभी विधायक, मंत्री और सांसद मौजूद रहे. बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और विपक्ष के खिलाफ पार्टी की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी नेताओं को अभी से चुनावी मोड में सक्रिय होने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत बूथ स्तर का मजबूत संगठन और कार्यकर्ता हैं. ऐसे में प्रत्येक जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना होगा.

बताया गया कि बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति, बूथ मैनेजमेंट और सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया गया. साथ ही विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे का जवाब देने के लिए भी पार्टी स्तर पर रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई.

गौरतलब है कि 28 मई को भी नितिन नवीन ने भाजपा कार्यकर्ताओं और बूथ प्रभारियों के साथ बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया था. उन्होंने कहा था कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और आगामी चुनाव में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है.

वहीं, भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भी कई अहम फैसले लिए गए. बैठक में तय किया गया कि कोर कमेटी के सभी सदस्य जून, जुलाई और अगस्त माह में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो दिन का प्रवास करेंगे. इस दौरान प्रदेश कोर कमेटी संबंधित विधानसभा की कोर कमेटी से संवाद करेगी और बूथ स्तर तक जाकर जमीनी हकीकत को समझेगी.

प्रवास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समस्याओं का फीडबैक भी लिया जाएगा और उसके आधार पर सरकार को सुझाव दिए जाएंगे, ताकि जनसमस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके. पार्टी जल्द ही रणनीति तय कर कोर कमेटी सदस्यों को उनके प्रभाव क्षेत्रों के अनुसार विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपेगी.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा अभी से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत झोंक रही है. पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर इतिहास रचने की तैयारी में है, जबकि कांग्रेस भी खोई हुई सत्ता वापस पाने के लिए सक्रिय नजर आ रही है.

इसी बीच भाजपा प्रदेश चुनाव समिति ने तीन नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है. भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर से राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, नगर पंचायत पाटी से नवीन राम और नगर पंचायत गढ़ी नेगी से सचिन बाठला को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने