ओल्ड राजपुर में पुश्ता ढहने से मलबे में दबी महिला, पुलिस-एसडीआरएफ ने दो घंटे के रेस्क्यू के बाद बचाई जान

देहरादून: राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड राजपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक भवन का पुश्ता अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक महिला मलबे के नीचे दब गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार, 5 जून को राजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ओल्ड राजपुर क्षेत्र में एक भवन का पुश्ता गिर गया है और उसके मलबे के नीचे कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। साथ ही एसडीआरएफ और फायर सर्विस को भी सहायता के लिए मौके पर बुलाया गया।

मौके पर पहुंची टीमों ने देखा कि एक संकरी गली में स्थित भवन का पुश्ता अचानक ढह गया था। हादसे के दौरान एक महिला मलबे की चपेट में आ गई थी, जिसका आधे से अधिक शरीर मलबे के नीचे दबा हुआ था। महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस ने अन्य राहत दलों के पहुंचने का इंतजार किए बिना स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने फावड़े, बेलचे और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। बाद में एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं, जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू के तुरंत बाद महिला को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

महिला के सुरक्षित रेस्क्यू होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस, एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस की टीमों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव दलों की तत्परता की सराहना की।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे भूस्खलन और अन्य आपदा संबंधी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में देहरादून में रिस्पना नदी उफान पर आ गई थी, जबकि बदरीनाथ और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ था।

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 11 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 19 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें